जीवन में सुख समृद्धि के लिए कुबेर मंत्र. Mantra for kubera

आज हम इस पोस्ट में बात करेंगे भगवान् श्री कुबेर और Mantra for kubera के बारे में. भगवान श्री कुबेर को धन के राजा यानी धन का अधिपति कहा जाता है. पूरे ब्रह्मांड में जितनी भी धनसंपदा है उन सब के मालिक भगवान श्री कुबेर हैं. शायद आप में से कुछ लोग नहीं जानते होंगे परंतु भगवान कुबेर भोलेनाथ के प्रिय सेवक भी हैं.
भगवान कुबेर धन के अधिपति होने के कारण इनकी सच्चे मन से पूजा अर्चना और साधना की जाए तो यह अत्यधिक प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों का जीवन धन-धान्य से भर देते हैं।
तो चलए अब जान लेते है भगवान् श्री कुबेर और Mantra for kubera के बारे में.
यह भी पढ़े – Ganesh mantra in hindi for money, success
कैसे बने कुबेर धन के देवता ?

क्या आप जानते हैं किस तरह भगवान श्री कुबेर धन के देवता बने, हमारे शास्त्रों के अनुसार भगवान श्री कुबेर पिछले जन्म में एक चोर थे और वह हमेशा मंदिरों में जाकर वहां की धनसंपदा की चोरी किया करते थे।
एक दिन कुबेर अपने चोरी की नियत से चोरी करने के लिए शिव मंदिर पहुंचे पर मंदिर पहुंचते ही उन्होंने देखा कि वहां पर बहुत ज्यादा अंधेरा था और उन्हें कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था तो वहीं शिवलिंग के सामने रखा एक दीपक को उन्होंने जलाया और दीपक जलाते ही उन्हें वहां की सारी धन दौलत उन्हें दिखने लगी पर थोड़ी देर में हवा चलने की वजह से वह दीपक बुझ गया, तो कुबेर ने उस दीपक को फिर से जलाया लेकिन बार-बार हवा चलते रहने के कारण दीपक बुझाता गया और कुबेर दीपक जलाते रहे। Mantra for kubera
यह प्रक्रिया वह बार-बार रात भर करते रहे। शायद आप नहीं जानते होंगे पर रात के समय अगर शिवलिंग के सामने दीपक जलाया जाए तो भगवान् भोलेनाथ अत्यधिक प्रसन्न होते हैं पर कुबेर इस बात को नहीं जानते थे और वह रात भर उस दीपक को जलाते रहे जिस वजह से भोलेनाथ उन पर काफी प्रसन्न हुए और उसके फल स्वरुप भगवान भोलेनाथ ने उन्हें अगले जन्म में देवताओं के अधिपति या कोषाध्यक्ष का पद दिया तभी से कुबेर भगवान भोलेनाथ के परम भक्त हो गए.
इस कलयुग में भी अगर कोई भी व्यक्ति रात के समय शिवलिंग के समक्ष दीपक जलाता है तो उसे अखंड लक्ष्मी की प्राप्ति होती है यह उपाय नियमित रूप से व्यक्ति को करना चाहिए। Mantra for kubera
यह भी पढ़े – बगलामुखी बीज मंत्र से करो हर मनोकामना पूरी
कुबेर का स्वरुप
संस्कृत के अनुसार ‘कुबेर’ का अर्थ होता है बीमार या विकृत अकार का. जैसा की नाम के अर्थ के अनुसार, श्री कुबेर को हमेशा एक बौना और मोटा शरीर का देवता दिखाया गया है। उन्हें कमल के पत्तों के समान एक चित्रण के साथ चित्रित किया गया है और उनकी शारीरिक संरचना कुछ विकृति दिखाती है। उसके तीन पैर हैं, केवल आठ दांत हैं और उसकी बाईं आंख पीली है। भगवान कुबेर धन के देवता हैं, जो सोने के सिक्कों से भरा बर्तन या थैला उठाते हैं और भारी गहनों से सजे होते हैं।
वह पुष्पक (उड़ते हुए रथ) की सवारी का आनंद लेते है, जिसे भगवान ब्रह्मा ने उसे उपहार में दिया था। इन सबके अलावा, कुछ ग्रंथों में भगवान कुबेर के हाथ में एक गदा, एक अनार या धन की थैली पकड़े हुए दिखाया गया है।
Mantra for kubera

इस Kuber mantra in hindi से आपके जीवन में आने वाली सारी समस्याएं जैसे धन की कमी, सुख सुविधाओं का अभाव जैसी समस्याएं दूर हो जाएंगी। भगवान श्री कुबेर की कृपा पाने के लिए रावण संहिता के अनुसार इस मंत्र का नियमित जाप करने से जातक की सारी समस्या दूर हो जाती है। यह इतना दिव्य मंत्र है कि मात्र दिन में एक बार इस मंत्र का जाप करने से भी आपको कई गुना ज्यादा लाभ होता है।Mantra for kubera
अगर आप इस मंत्र का रोज 108 बार जाप करने में सक्षम है तो आपके लिए अति उत्तम होगा पर अगर आप 108 बार जाप नहीं कर सकते तो रोज मात्र एक बार जाप अवश्य करें।
एक बात का अवश्य ध्यान रखें इस मंत्र का जाप आपको सूर्य उदय से पूर्व यानी ब्रह्म मुहूर्त को ही करना है और इस मंत्र को जाप करने से पहले स्नान करके शुद्ध हो जाएं और स्वच्छ कपड़े पहन कर इस मंत्र का जाप करें.
Mantra for kubera for wealth & prosperity

जो भी व्यक्ति अपने जीवन में सुख शांति चाहते हैं उन्हें इस शक्तिशाली कुबेर मंत्र का नियमित जाप करना चाहिए. इसका नियमित जाप करने से आपके जीवन में कभी कोई दुख या संकट नहीं आएगा और पूरी जिंदगी सुख और शांति के साथ गुजरेगी. इस कुबेर मंत्र का काम से काम रोज एक माला जाप करे.
Powerful kubera mantra for money

अगर आप अपने जीवन में अकस्मिक धन या आप चाहते हैं कि आपके पूरे जीवन धन्य धान्य के साथ हंसी-खुशी गुजरे. तो इस मंत्र का नियमित रूप से जाप करें. पौराणिक पुराण रावण संहिता के अनुसार अगर इस मंत्र का जाप करते समय आप 5 से 7 कौड़िया अपने सामने रखकर इस मंत्रों का जाप करते हैं उसके बाद इन कौड़िया को एक लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रखते हैं तो आप की तिजोरी में कभी भी धन की कमी नहीं होगी और रोज वृद्धि होगी.
इस मंत्र का जाप करने से पहले भगवान श्री कुबेर की मूर्ति या उनके एक तस्वीर अपने सामने रखें उसके पश्चात ही मंत्रों का जाप करें इस मंत्र का जाप दिन में कम से कम एक माला अवश्य करें और मंत्रों के जाप के बाद अपने इच्छा अनुसार गरीबों को भोजन अवश्य प्रदान करें. भगवान श्री कुबेर को भोग के रूप में बूंदी के लड्डू चढ़ाएं. Mantra for kubera
Laxmi kuber mantra in hindi

ज्योतिष और पौराणिक शास्त्रों के अनुसार लक्ष्मी जी के स्वयं आठ स्वरूप है. जो भी जातक महालक्ष्मी के आठ नौ स्वरूपों का पूजा अर्चना और साधना करता है उसका पूरा जीवन सफल हो जाता है । महालक्ष्मी का लक्ष्मी कुबेर मंत्र / Laxmi kuber mantra इस प्रकार है. नियमित रूप से और सच्चे मन से इस मंत्र का पाठ करने से जीवन में सफलता और धन की प्राप्ति होती है।
अपार धन और सफलता के लिए कुबेर मंत्र

माता लक्ष्मी और भगवान श्री कुबेर का यह दिव्य मंत्र मनुष्य के जीवन के सभी श्रेष्ठ सुखो को देने वाला मंत्र है जैसे कि सुख, वैभव, आयु वृद्धि, आर्थिक विकास, ऐश्वर्या, अष्ट सिद्धि, सौभाग्य व्यवसाय और नौकरी में बढ़ोतरी, उत्तम स्वास्थ्य आदि। इस मंत्र साधना को किसी भी शुक्ल पक्ष में किसी भी शुक्रवार को प्रारंभ करना चाहिए। इस शक्तिशाली मंत्र का कम से कम 1000 बार जाप करें।
Kuber mantra for money & success

यह भगवान श्री कुबेर का 35 अक्षरी मंत्र है जिसकी मदद से आप अपने जीवन में धन-धान्य सुख और समृद्धि की प्राप्ति कर सकते हैं. इस मंत्र के रचेता विश्रवा ऋषि हैं और भगवान श्री कुबेर इस मंत्र के देवता हैं.
इस मंत्र को भगवान श्री कुबेर का अमोघ मंत्र भी कहा जाता है और शास्त्रों का कहना है कि अगर जो भी जातक इस मंत्र का 3 महीने तक लगातार रोज 108 बार जाप करता है तो उसके घर में कभी भी किसी भी प्रकार की धन की कमी नहीं होती. यह मंत्र हरसिद्धि को प्राप्त करने के लिए अति कारगर है इस दिव्य मंत्र में भगवान कुबेर के विभिन्न नामों एवं उनके विशेषताओं का जिक्र किया गया है यदि इस मंत्र का जाप करते समय बेल के वृक्ष के नीचे बैठकर इस मंत्र का 100000 बार जप किया जाए तो असीमित धन की प्राप्ति होती है.
तो यह थी कुछ महत्वपूर्ण और शक्तिशाली Mantra for kubera और laxmi kuber mantra जिसका इस्तेमाल अगर आप सच्चे मन और श्रद्धा से करते है तो श्री कुबेर के आशीर्वाद से आपका जीवन धन धान्य से भर जायेगा.
जय महाकाल….