सपने में शारीरिक संबंध बनाते हुए देखना, भविष्य के लिए चेतावनी

सपने में शारीरिक संबंध बनाते हुए देखना
सपने में शारीरिक संबंध बनाते हुए देखना

हमारे पास कई लोग इस प्रश्न को लेकर आते हैं कि क्या सपने में शारीरिक संबंध बनाते हुए देखना उनके लिए अशुभ संकेत है या शुभ। इसीलिए आज के हमारे इस अध्याय में हम आपको इस सपने की पूरी जानकारी बताएंगे और कुछ ऐसे उपाय भी बताएंगे जिससे आप इसके अशुभ प्रभाव से बच सकेंगे। आपको जान के हैरानी होगी कि हमारे ऋषि मुनियों ने जब स्वप्न शास्त्र की स्थापना की थी तब इस शास्त्र में इस सपने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है।

इसलिए अगर आपने भी इस सपने को देखा है तो मेरा आपसे अनुरोध होगा कि हमारे इस अध्याय को पूरा पढ़े ताकि आपको आपके सारे सवालों के जवाब मिल सके और आप इस बात से भयभीत न रहे कि यह सपना आपके लिए शुभ था या अशुभ।

क्या हमारे सपने सच होते हैं ?

क्या हमारे सपने सच होते हैं ?

कई लोगों के मन में इस बात का प्रश्न होता है कि उनके द्वारा देखा गया सपना क्या सच होगा या नहीं। स्वप्न शास्त्र में इस बात की जानकारी दी गई है कि अगर कोई मनुष्य सुबह ब्रह्म मुहूर्त में यानी सुबह 3:00 बजे से लेकर 5:30 के बीच में कोई सपना देखा है तो उस सपने के सच होने की गुंजाइश कई गुना ज्यादा होती है, पर आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि हमारे सपनों का सच होना या नहीं होना यह हमारे कर्मों पर भी निर्भर होता है।

अगर आपके पूर्व जन्म के कर्म अच्छे होंगे तो आपके द्वारा देखे गए अच्छे सपने जिनसे आपको लाभ प्राप्त हो सकता है वे 100% सच होंगे, पर अगर आपके पूर्व जन्म के कर्म बुरे होंगे तो आपके शुभ सपनों के सच होने के आसार काफी कम होते हैं।

अब तक तो आप समझ गए होंगे कि हमारे कौन से सपने सच होते हैं तो चलिए अब आगे जान लेते हैं कि सपने में शारीरिक संबंध बनाते हुए देखना आपको स्वप्न शास्त्र के अनुसार किस बात के संकेत देते हैं।

सपने में शारीरिक संबंध बनाते हुए देखना आपके लिए शुभ होगा या अशुभ

सपने में शारीरिक संबंध बनाते हुए देखना आपके लिए शुभ होगा या अशुभ

अगर आप जानना चाहते हैं कि सपने में शारीरिक संबंध बनाते हुए देखना आपको क्या संकेत देता है तो पहले आपको इस बात को समझना होगा कि आप सपने में अपने आप को किसके साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए देखा है, हो सकता है अपने आप खुद को अपनी प्रेमिका, पत्नी या अन्य किसी पराई स्त्री के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए देखा हो और इसी तथ्य पर इस बात को आधारित किया जा सकता है कि आपका सपना के क्या परिणाम होंगे।

कुछ लोगों के लिए यह सपना शुभ होगा तो कुछ लोगों के लिए यह सपना बेहद ही अशुभ होगा और अगर आपके लिए यह सपना अशुभ होगा तो आपको बिल्कुल भी भयभीत होने की जरूरत नहीं है क्योंकि अगर यह सपना आपके लिए अशुभ होगा तो हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताएंगे जो की तांत्रिक विधि के हैं और काफी सरल उपाय हैं और इससे इन उपायों को आप बड़े ही आसानी से अपने घर में करके इस सपने के अशुभ प्रभाव से भी बच सकते हैं।

तो चलिए अब जान लेते हैं कि सपने में किसी स्त्री या पुरुष के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए देखा गया सपना आपके लिए शुभ होगा.

सपने में प्रेमिका से शारीरिक संबंध बनाते हुए देखना

सपने में प्रेमिका से शारीरिक संबंध बनाते हुए देखना

अगर आप सपने में खुद को अपनी प्रेमिका के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए देखते हैं तो आपको बिल्कुल भी डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह सपना काफी शुभ है और स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आप इस सपने को सुबह 3:00 से 5:00 बजे के बीच में देखते हैं तो आपको समझ जाना चाहिए की प्रकृति आपको संकेत दे रही है कि आने वाले समय में आप और आपकी प्रेमिका विवाह के बंधन में बंध सकते हैं।

पर ध्यान रहे अगर इस सपने को अपने अगर रात 12:00 से 2:00 के बीच में देखा हो तो इसके बुरे परिणाम भी हो सकते हैं और आने वाले समय में आप और आपकी प्रेमिका के बीच में किसी बात को लेकर झगड़ा या मनमुटाव हो सकता है।

उपाय – अगर आपने सपने को रात 12:00 से 2:00 के बीच में देखा हो तो आपको चाहिए कि सुबह उठते ही नहाने वाले पानी में एक मुट्ठी नमक डालकर नहाए, इससे आप इस सपने के दुष्परिणामों से बच सकेंगे।

सपने में रोमांस करना

अक्सर सपने में कई लोग खुद को अपनी प्रेमी या प्रेमिका या पति पत्नी के साथ रोमांस या मीठी बातें करते हुए देखते हैं और यह सोचते हैं कि यह सपना उन्हें क्या संकेत दे रहा है, तो आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह सपना भी काफी शुभ माना गया है और यह सपना इस बात का संकेत है कि आने वाले समय में आप और आपके प्यार के बीच में काफी अच्छा संतुलन रहेगा और आप दोनों एक दूसरे की हर बात समझेंगे और काफी दिनों तक आपका यह रिश्ता जुड़ा रहेगा.

इस सपना के और एक विशेषता यह है कि इसमें समय की कोई सीमा नहीं है इस सपने को आप जब भी देखेंगे यानी रात को किसी भी वक्त देखा गया यह सपना शुभ होता है इसलिए इस सपने को देखने के बाद किसी भी उपाय को करने की जरूरत नहीं है।

सपने में पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए देखना

अगर आप सपने में अपनी पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए देखते हैं तो यह सपना आपके लिए काफी शुभ है और यह इस बात का संकेत है कि आप और आपकी पत्नी के बीच में काफी अधिक मधुर संबंध रहेंगे और आप दोनों के बीच में विश्वास की एक ढाल हमेशा बनी रहेगी। पर अगर आप सपने में किसी दूसरी स्त्री या किसी और की पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए देखते हैं तो यह काफी अशुभ संकेत है और यह इस और इशारा करता है कि आने वाले समय में आपके ऊपर किसी बड़े इल्जाम को लगाया जा सकता है जिस कारण आपकी समाज में काफी अधिक बदनामी हो सकती है।

उपाय – अगर आप सपने में किसी और की पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए देखते हैं तो आपको चाहिए की तीन सोमवार काली मूंग की दाल किसी बहते हुए पानी में बहा दें या किसी मंदिर में दान कर दें, ऐसा करने से आप इस सपने के बुरे परिणाम से बच सकेंगे।

सपने में किसी पराई स्त्री के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर कोई व्यक्ति सपने में खुद को पराई स्त्री के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए देखा है तो इस सपने को सबसे अधिक अशुभ सपना माना गया है और यह आपको इस और इशारा करता है कि आने वाले समय में आपके ऊपर कई सारी मुसीबतें आने वाली है.

इस सपना के वैज्ञानिक कारण भी हैं अक्सर हम किसी पराई स्त्री को और मोहित हो जाते हैं और मन ही मन उन्हें चाहने लगते हैं और हमारे कामवासना जाग जाती है. हमारे शास्त्रों में भी कहा गया है की पराई स्त्री के ऊपर बुरी नजर रखने से हमारे पापों का घड़ा जल्दी भरता है और हमारे बुरे दिन जल्दी शुरू होते हैं, इसलिए अगर आपने भी ऐसा सपना देखा है जहां पर आप सपने में किसी पराई स्त्री के साथ संबंध बना रहे हैं तो आपको चाहिए कि आप 07 शुक्रवार का व्रत रखें और व्रत के दौरान सिर्फ फल या पानी ही ग्रहण करें. ऐसा करने से आप इस सपने के बुरे परिणामों से बच सकेंगे और हम आपसे अनुरोध करेंगे कि कभी भी किसी पराई स्त्री के ऊपर बुरी नजर ना रखें अन्यथा इसके दुष्परिणाम आपको भविष्य में झेलने होंगे।

सपने में किसी अन्य स्त्री या पुरुष को शारीरिक संबंध बनाते हुए देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार इस सपना के कोई परिणाम नहीं होते हैं क्योंकि यह आपके मस्तिष्क की उपज है क्योंकि आजकल इस आधुनिक युग में हर कोई अपने मोबाइल या कंप्यूटर में इस प्रकार की पिक्चरें देखतें हैं जिससे उनके काम वासना जाग जाती है और वह हमेशा इसी का विचार करते रहते हैं और इसी का परिणाम है कि ऐसे सपने हमें कई कभी-कभी दिख जाते हैं.

इसलिए अगर आपने भी सपने में किसी अन्य स्त्री या पुरुष को शारीरिक संबंध बनाते हुए देखा है तो इससे सपने से आपको भयभीत होने की जरूरत नहीं है, हां पर हम आपसे अनुरोध करेंगे कि अगर आप भी अपने मोबाइल या कंप्यूटर में इस प्रकार की पिक्चरें देखतें हैं जिससे कामवासना जागती है तो उसे देखना बंद कर दें क्योंकि शास्त्रों के अनुसार इसे महा पाप माना गया है जिससे हमारे अच्छे कर्म भी नष्ट हो जाते हैं और भविष्य में हमें मुसीबतों का सामना करना पड़ता है।

सपने में अपने पति के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए देखना आपके लिए कितना शुभ होगा

अगर कोई स्त्री यह सपना देखती हैं जहां पर वह अपने पति के साथ शारीरिक संबंध बना रही है तो इस सपने को ज्योतिष और स्वप्न शास्त्र दोनों में ही बेहद अशुभ सपना माना गया है, क्योंकि यह सपना संकेत देता है कि आपके पति के ऊपर किसी प्रकार की का कोई संकट या मुसीबत का पहाड़ टूटने वाला है पर अगर आपने भी सपने में अपने पति के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए देखा है तो आपको डरने की जरूरत नहीं है नीचे हम एक तांत्रिक उपाय बता रहे हैं जिसे करने के बाद इस सपना के दुष्परिणाम नष्ट हो जाएंगे।

उपाय – इस सपने के दुष्परिणामों से बचने के लिए पत्नी को चाहिए की तीन मंगलवार पीपल के पेड़ के नीचे सूर्य अस्त होने के बाद घी का दीपक जलाएं और दीपक जलाने के बाद पीपल के पेड़ की तीन परिक्रमा करें, ऐसा करने से इस सपने के दुष्परिणामों से आपके पति की रक्षा होगी।

सपने में खुद को गलत काम करते हुए देखना

सपने में खुद को गलत काम करते हुए देखना यानी कि सपने में किसी अन्य महिला पुरुष के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए देखना भी एक अशुभ सपना है और यह अशुभ इसलिए है क्योंकि यह हमारे मन के बुरे विचारों का परिणाम है. अगर हमारे मन में किसी भी स्त्री या पुरुष के लिए कोई बुरे विचार हैं या अवैध संबंध बनाने की कामना है तो यह सपना हमें अक्सर दिखाई देता है और यह सपना इस बात का संकेत है कि आपके बुरे विचारों के कारण आपके अच्छे कर्म नष्ट हो रहे हैं और आने वाले समय में आपको कष्ट का सामना करना पड़ सकता है।

उपाय – अगर आप भी खुद को सपने में गलत काम करता हुआ देखते हैं तो आपको चाहिए की लगातार 21 दिन किसी भी गरीब को एक समय का भरपेट भोजन दान दें, ऐसा करने से आपके मन के विचार शुद्ध होंगे और आप इस सपने के बुरे परिणामों से बच पाएंगे।

सपने में दूसरों की प्रेमी या प्रेमिका के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए देखना आपको क्या इशारा देते हैं

आजकल अक्सर देखा गया है कि नौजवान युवक और युवतियां किसी अन्य के प्रेमी या प्रेमिका पर मोहित हो जाते हैं और कामवासना को जागृत कर लेते हैं, जिस वजह से उन्हें सपने में दूसरों के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए दिखाई देता है.

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस सपने को भी अत्यंत ही अशुभ सपना माना गया है और यह आपके बुरे विचारों को प्रकट करता है. अगर आपने भी सपने में दूसरे की प्रेमी या प्रेमिका के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए खुद को देखा है तो आपको सचेत हो जाना चाहिए कि आने वाला समय आपका काफी खराब हो सकता है और आपको धन और मान सम्मान की हानि हो सकती है. इसलिए हमारा आपसे अनुरोध होगा कि अपने विचारों को शुद्ध रखें और हमेशा इस बात का स्मरण रखें कि ईश्वर आपको देख रहा है और आपके मन के विचार और कर्मों के हिसाब से ही आपको फल देंगे।

सपने में अपने आप को प्यार करते हुए देखना

सपने में प्यार करते हुए देखना – अगर आप सपने में खुद को प्यार करते हुए देखते हैं तो यह आपके लिए काफी फायदेमंद और लाभकारी सपना हो सकता है, क्योंकि यह सपना संकेत देता है कि भविष्य में आपको कोई प्रेम करने वाला सच्चा साथी मिलने वाला है जिसके साथ आपका काफी मधुर प्रेम संबंध और शारीरिक संबंध बनने वाले हैं। अगर आपको भी इस प्रकार के सपने आते हैं तो आपको बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह इशारा है कि भविष्य में आपको प्रेम के मामले में काफी अधिक सफलता मिलने वाली है और यह प्रेम आपके जीवन में काफी समय तक रहने वाला है और इस प्रेम से आपको किसी प्रकार की कोई भी समस्या नहीं होगी बल्कि आपको मनचाहा प्यार प्राप्त होगा जिससे आपके जीवन में कई सारी खुशियां प्राप्त होगी।

उपाय – अगर आपको भी इस प्रकार का सपना आता है तो आपको चाहिए की तीन सोमवार काली उड़द की दाल किसी बहता पानी में प्रवाह कर दें, ऐसा करने से यह सपना जल्द से जल्द सच होता है।

निष्कर्ष

तो हमारे प्रिय पाठकों आज हमने आप सभी को हमारे इस अध्याय के द्वारा सपने में शारीरिक संबंध बनाते हुए देखना हमें किस प्रकार का संकेत देते हैं और क्या यह सपने हमारे लिए शुभ होते हैं या अशुभ इस सब की जानकारी देने के देने का प्रयास किया है.

हमें पूरी उम्मीद है कि आज के हमारे इस अध्याय को पढ़ने के बाद इस सपने को लेकर आपको आपके सभी प्रश्नों के जवाब मिल गए होंगे पर फिर भी किसी कारण वर्ष अगर आपको आपके सवालों के जवाब ना मिले हो तो मैं आप सभी से अनुरोध करूंगा कि आप अपने सवाल हमें लिखकर भेज सकते हैं और ज्योतिष और स्वप्न शास्त्र के अनुसार जो भी उचित उत्तर होगा हम आपको जल्द से जल्द देने की कोशिश करेंगे और साथ ही कुछ ऐसे अचूक उपाय और टोटके भी बताएंगे जिनका उपयोग करके आप उसे सपने के बुरे परिणामों से बच सकेंगे।

आज के इस अद्याय को समाप्त करने से पहले मैं आप सभी से निवेदन करूंगा कि अगर कोई ऐसा सपना है जिसके बारे में आप विस्तृत जानकारी जानना चाहते हैं तो भी आप निसंकोच हमें अपने सपने के बारे में लिखकर भेज सकते हैं और आपके सपने का जो भी परिणाम या उत्तर होगा हम आपको जल्द से जल्द देने की पूरी कोशिश करेंगे।

जय महाकाल

सपने में खुद को देखना हमारे लिए कितना शुभ और अशुभ?

सपने में काले सांप को देखना देता है 10 आष्चर्यजनक संकेत.

सपने में खुद को डरा हुआ देखना हमारे लिए शुभ या अशुभ ?

सपने में मरे हुए पिता को देखना देता है 12 बड़े संकेत?

सपने में मायके वालों को देखना, जानिए इस सपने का असली मतलब

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *